मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

UP में कक्षा आठ तक के निजी तथा सरकारी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

April 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से गति पकड़ चुका है. उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी गंभीरता को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है.इस निर्णय के बाद सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे. बाकी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि इससे पहले सरकार ने 4 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था. अब 4 अप्रैल तक बंद की अवधि को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दरअसल, कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने सभी राज्यों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. स्कूल फिर से बंद होने शुरू हो गए हैं. यूपी में पिछले दिनों सीएम योगी के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी किया गया था. अब इस अवधि को 11 अप्रैल कर बढ़ा दिया गया है. बैठक में सीएम ने कहा कि कोरोना के संदिग्ध मामलों में आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए.

टेस्टिंग पर दें विशेष ध्यान
इसके अलावा समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि समूहों में संचालित संस्थानों, बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आदि में टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए. सीएम योगी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं.
संक्रमण की निगरानी के लिए सीएम ने हर वार्ड और गांव में निगरानी समिति के गठन के भी निर्देश दिए हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए. सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए और मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights