मेहंदी की रसम के बाद ने साथ जीने का सपना टूटने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

premi-1-1490190279_835x547
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर।  प्रेमी युगल ने अपने ही गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर जान दे दी. कानपुर के चौबेपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है. पुलिस को लड़की की मांग भी भरी मिली है, जिस पर आशंका जताई जा रही है कि सुसाइड से पहले प्रेमी ने उसकी मांग भरी होगी.जहां सुनील की बेटी सोनी गांव के शिव से प्यार करती थी. सोनी के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और वे बेटी के मेलमिलाप को भी पसंद नहीं करते थे. परिजन कतई मानने को तैयार नहीं थे कि उनकी बेटी की शादी गांव की किसी युवक से हो. सोनी के परिजनों ने उसकी शादी बिल्हौर के झांसी नवादा में तय कर दी थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

20 मार्च को गोद भराई की गई थी. वहीं शादी 30 मार्च की थी. घर में तैयारियां चल रही थी. परिजनों ने बताया कि 28 मार्च की शाम मंगल गीतों के साथ सोनी की मेहंदी की रसम हुई. इसके बाद वह कमरे में चली गई. रात में कमरे से वह कब निकल गई? किसी को नहीं पता.

सोमवार को सोनी व शिव के शव गांव से दूर कमल कटिहार के खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी से लटके मिले. सूचना पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों से जानकारी कर शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को उतारा गया तो सोनी की मांग भरी मिली. संभावना जताई जा रही है कि मरने से पहले शिवजी ने उसकी मांग भरी होगी. फिर एक ही रस्सी का फंदा बनाकर सीने से लिपट कर मौत को गले लगाया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights