डीजे बंद कराने से गुस्‍साई भीड़ ने दारोगा पर बोला हमला, मोटरसाइकिल में की तोड़फोड़

Moradabad
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में रविवार की रात डीजे बंद कराने से गुस्‍साई भीड़ ने एक दारोगा की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ दारोगा पर बोला हमला । दारोगा को बचाने एक पार्षद पति को नहीं बख्‍शा। उन्‍हें भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पुलिस बल ने किसी तरह से दरोगा को बचाया और जिला अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

अन्‍य फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मुकदमा, पीतल बस्ती चौकी क्षेत्र स्थित नंद कॉलोनी निवासी सोमपाल सिंह ने दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्‍होंने बताया कि रविवार रात कुछ लोग पुलिस द्वारा डीजे बंद कराने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे पीतल बस्ती चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह पर भीड़ हमलावर हो गई। उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरीके से पीटकर घायल कर दिया। बचाने में मैं भी बुरी तरीके से घायल हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्‍य की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights