उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण मामलों में इजाफा हुआ पर अभी लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं: सिद्धार्थनाथ सिंह

siddharth-nath-singh
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण केस जरूर बढ़े हैं लेकिन लॉकडाउन जैसी स्थिति अभी नहीं है. उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यूपी में केस जरूर बड़े हैं लेकिन अभी लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है. कोविड-19 को लेकर हम पूरी तरह से सतर्क हैं. लोगों को जागरूक किया जा रहा है. सिद्धार्थ नाथ सिंह न कहा कि होली का अवसर था, पंचायत चुनाव भी हैं. ऐसे में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से लोग अधिक संख्या में आ रहे हैं. हमने उसकी भी तैयारी कर रखी है. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट सभी स्थानों पर हमारी रेंडम चेकिंग की जा रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले फेस की अपेक्षा हम इस बार देश में ज्यादा तैयार हैं. हमारे पास सुविधाएं पूरी हैं. कोविड-19 हॉस्पिटल, L1 हॉस्पिटल हो या L2 हॉस्पिटल हो, कंट्रोल रूम हो, सभी को एक्टिव किया गया है. हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह मास्क जरूर लगाएं. डिस्टेंस मेंटेन करें. दुकानदारों को भी कहा गया है कि वह घेरा बनाएं. रस्सी लगाएं. पूरे नियम का पालन करें. उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई नहीं करना चाहते लेकिन जो लोग अभी भी एपिडेमिक एक्ट का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ हमें मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी.

1368 नए मरीज

बता दें उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर का संकट गहराता नजर आ रहा है. यहां रोज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. सोमवार को प्रदेश में 1368 नए मरीज मिले जबकि पांच की मौत हो गई. प्रदेश में इस वक्त एक्टिव मरीजों की संख्या 8669 है. जांच बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान 119075 लोगों की जांच की गई.

लखनऊ में सबसे ज्यादा संक्रमित

इन केसों में सबसे ज्यादा लखनऊ में 499 मरीज मिले हैं. यहां दो मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. मौजूदा समय में लखनऊ में एक्टिव मरीजों की संख्या 2598 है. कानपुर में भी सोमवार को 58 नए मामले सामने आए. इसस पहले रविवार को 41 मामले मिले थे. वहीं आगरा में भी कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते दिख रहा है. आगरा में कोरोना से अब तक करीब 177 लोगों मौत हो चुकी है.

सोमवार को आगरा के 17 क्षेत्रों में 23 नए केस मिले हैं ब्रज में सोमवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 95 नए पॉजिटिव सामने आए हैं. इनमें सबसे जयादा केस मथुरा में मिले हैं. यहां अकेले 61 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं फिरोजाबाद में भी 11 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights