बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम खेत पर बरसी लेने एक नौ वर्षीय बालिका को पकड़ कर एक युवक ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल धीरज सिंह सोंलकी ने बताया कि बीती शुक्रवार की शाम क्षेत्र के गांव में नौ वर्षीय बालिका खेत पर पशुओं को बरसी लेने गई थी। तभी गांव निवासी एक युवक ने उसको पकड़ कर उसके साथ जबरन दुराचार करने का प्रयास किया। तभी बालिका के शोर मचाने पर लोगों ने उसे मौके पर दबोच लिया। जिसके बाद भीड़ ने उसके साथ मारपीट करना शुरु कर दी। बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिसमें बीती रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्शो एक्ट और दुराचार करने का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की। आज शनिवार को आरोपी को जेल भेजा है। साथ ही बालिका को मेड़ीकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल बदायूं भेजा है।