मदर एथीना स्कूल के ‘उत्कर्ष सक्सेना’ ने इसरो में वैज्ञानिक पद पाकर गौरवान्वित किया

WhatsApp-Image-2023-10-27-at-6.45.29-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के उत्कर्ष सक्सेना का चयन इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए किया गया है। जिन्होंने 2015 में बारहवीं की परीक्षा 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। उत्कर्ष को श्रीहरिकोटा में इलैक्ट्रीकल इंटीग्रेशन इंजीनियर के रूप में कार्य करते हुए अभी हाल ही में गगनयान की टीम में अपनी भूमिका निभाने एवं देश के लिए बड़े योगदान का भाग बनने का सुअवसर एक बड़ी उपलब्धि के रूप में प्राप्त हुआ। इस समय वह इसरो में ह्यूमन फ्लाइट सेंटर में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत है। विद्यालय के लिए उसके विद्यार्थी उत्कर्ष सक्सेना का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन होना बड़े ही गर्व का विषय है। विद्यालय सदा ही ऐसे वैज्ञानिक, इंजीनियर डॉक्टर तथा बड़े-बड़े व्यवसायी समाज को देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वह्न देश के प्रति करता रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर उत्कर्ष को और उसके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उसके मंगल जीवन की कामना की है। इसके साथ ही अन्य विद्यार्थियों को उत्कर्ष के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश, समाज, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करते हुए अपने जीवन में भी ऐसे बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights