मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आर एवं एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण

March 27, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी चंद्रशेखर व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आरओ एवं एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में आरओ एवं एआरओ को नामांकन करने, दस्तावेज चेक करने, स्कूटनी करने, नाम वापसी, आपत्तियों का निस्तारण एवं चिन्ह किस प्रकार वितरित किए जाएंगे इसके बारे में बताया गया। डीईओ ने निर्देश दिए कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाए। इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण रूप से तैयार रहें। छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहें। सभी लोग निडर एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान केंद्रों के आसपास ईट-पत्थर आदि किसी प्रकार की सामग्री नहीं होनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डीईओ ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतया पालन कराया जाए। सभी मतदाता मास्क लगाकर आएं, सेनीटाइजर से हाथ साफ कराते रहें। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए, जिनका अधिक टेंपरेचर हो, उन मतदाताओं को मतदान के आखिरी 1 घंटे में मतदान कराया जाए, सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights