किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं इत्यादि के हक में आवाज उठाने का काम सिर्फ प्रियंका और राहुल गांधी कर रहे हैं: ओमकार सिंह

unnamed
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद के समक्ष एवम जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समाजसेवी नरेंद्र कुमार शर्मा एवम समाजसेवी आरिश ग़ाज़ी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं इत्यादि के हक में आवाज उठाने का काम सिर्फ प्रियंका और राहुल गांधी कर रहे हैं। देश का अन्नदाता सड़कों पर है। उन्हें कुचला जा रहा है। वह आत्महत्याएं कर रहे हैं। कुछ की सदमे से मौतें हो रही हैं। इनका दुखदर्द देखने कोई जा रहा है तो सिर्फ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। दुष्कर्म के बाद बालिकाओं की हत्याओं की घटनाओं में भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने कांग्रेस के ये दोनों ही पहुंच रहे हैं। किसान कानून वापसी की मांग करने पर उनके ऊपर पानी की बौछार और लाठियां चलाई जा रही हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि कांग्रेस ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। आज वही किसान और जवान बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूती से तैयार हो रहा है। प्रदेश की बदहाली सिर्फ कांग्रेस ही दूर कर सकेगी। जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एराज चौधरी ने कहा कि पूरे जिले में गांव-गांव कांग्रेस संगठन मजबूती से जड़े जमा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए समाजसेवी नरेंद्र कुमार शर्मा, आरिश ग़ाज़ी ने कहा कि हमारी विचारधारा कांग्रेस पार्टी से मिलती है और पार्टी के लिए हम तन मन धन से कार्य करेंगे और पार्टी हमे जो दायित्व देगी उस दायित्व को हम पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights