तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बालू से भरे खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

CoverImage08af10c0c0a047f29e27fa84aa63d79065
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद।  करनपुर काशीपुर मार्ग पर स्थित बुजपुर गांव में शुक्रवार देर रात बालू से भरे एक ट्रक में खराबी आने के कारण ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर दिया था. इसी बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई और उसमें फंसकर 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ट्रक में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू अभियान के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक के केबिन में लगी आग पर काबू पाया. तब तक ट्रक के केबिन में सवार दो लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक के केबिन में फंसे शवों को जेसीबी मशीन के जरिए बहुत ही मुश्किल से निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस अब खराब खड़े ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है. उधर, मौत की सूचना मिलने के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights