मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू!बढ़ते कहर के बीच जानें क्या है सरकार का प्लान

March 27, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. यूपी में सभी जिला प्रशासन सावधानी बरतने के लिए तैयार हैं. राजधानी लखनऊ में समुचित रूप से सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है. साथ ही, होली को देखते हुए सभी जिलों के अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लखनऊ में होगा सैनिटाइजेशन
कोविड-19  संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित सैनिटाइजेशन के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने समतामूलक चौक से सैनिटाइजेशन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. डीएम के साथ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी और उनकी टीम भी वहां मौजूद रही. 

लखनऊ के अस्पतालों में अलर्ट जारी 
होली के चलते लखनऊ के अस्पतालों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अब अस्पताल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे. केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया, सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल में अतिरिक्त बेड रिजर्व किए जाएंगे. ट्रॉमा सेंटर में 50 बेड रिजर्व, अन्य अस्पतालों में एक वॉर्ड आरक्षित रहेगा. आपातकालीन स्थिति को छोड़ सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, 108 और 102 एम्बुलेंस को भी तैयार रखे जाने की योजना बनाई गई है. 

क्या है लखनऊ का हाल?
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोविड संक्रमण गति पकड़ता नजर आ रहा है. बीते 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के 347 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही शहर में एक्टिव केस का आंकड़ा 1032 पहुंच गया है. बता दें, राज्य में लखनऊ ऐसा शहर हैं, जहां कोविड के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. 

UP में इतनी हुई कोविड टेस्टिंग
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, UP में अभी तक 3 करोड़ से ज्यादा (34260584) लोगों का कोरोना सैंपल लिया जा चुका है. इनमें से 611301 पॉजिटिव पाए गए और 33649283 में कोरोना का वायरस नहीं मिला. वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य में 1,44,839 लोगों का टेस्ट हुआ है. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights