सलमान खान ने अरिजीत सिंह से 9 साल पुरानी लड़ाई को किया खत्म

9452
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को चर्चा में बने हुए हैं। दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आने वाला है। सलमान खान के फैंस फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इस दिवाली फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके आधार पर बताया जा रहा है कि सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। गौरतलब है कि सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच बीते 9 साल से मतभेद था। ऐसा क्या है और पूरी खबर क्या है। सलमान खान के एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से अरिजीत सिंह कार में बैठकर बाहर निकल रहे हैं। फैन ने कैप्शन लिखा है, ‘अरिजीति सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए। क्या चल रहा है। #टाइगर 3 #टाइगर 3 ट्रेलर’। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कयासबाजी कर रहे हैं सलमान खान और अरिजीति सिंह में पैचअप हो गया है। इसके साथ ही लोग ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि सलमान खान और अरिजीत सिंह फिल्म टाइगर 3 या उनकी अलटाइटल्ड फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान और अरिजीत सिंह का विवाद साल 2014 का है। साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अरिजीति सिंह स्टेज पर अवॉर्ड लेने जाते हैं तो होस्ट सलमान खान कहते हैं, तुम विनर हो। इस पर अरिजीति सिंह कहते हैं, ‘आप लोगों ने सुला दिया।’ इसके बाद अरिजीत सिंह के गानों को सलमान खान की फिल्म ‘भाईजान’, ‘किक’ और ‘सुल्तान’ से हटा दिए गए थे। इसके बाद साल 2016 में अरिजीत सिंह ने सलमान खान से माफी मांगते हुए फिल्म ‘सुल्तान’ में अपने गाने के वर्जन को रखने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि, अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट में बताया था कि उन्होंने सलमान खान से माफी मांगने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights