बदायूँ। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर शहर के एनएमएन दास पीजी कॉलेज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई। ग्राम रोजगार सेवक के प्रदेश महामंत्री शेरसिँह यादव ने बताया मुख्यमंत्री ने आज ही के दिन 4 अक्टूबर 2021 को घोषणा की थी जो 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पूरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री को याद दिलाने के लिए 8 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को दिया। साथ ही साथ चेतावनी दी अगर हमारी मागों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो ग्राम रोजगार सेवक मोरेगाकर्मी लखनऊ में डेरा डालेंगे। इस मौके पर अतुल गुप्ता, विनोद यादव , ग्रीस यादव, अंसीव सक्सेना, बबलू पाल वेदपाल राजपूत, मोहित कुमार, विनय चौहान, आदि सकड़ो ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।