मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

परिणीति-राघव के वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

September 22, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा  आने वाली 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा यूएस से भारत आई थीं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर है कि वह परिणीति चोपड़ा की शादी में आएंगी या नहीं। इसी बीच बॉलीवुडलाइफ को प्रियंका चोपड़ा के भारत आने और कितने दिन यहां रहेंगी को लेकर जानकारी मिली है। प्रियंका चोपड़ा के एक करीबी सोर्स ने बताया है, प्रियंका चोपड़ा भारत आएंगी। वह 23 सितंबर को सीधे उदयपुर जाएंगी और परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन में शामिल होंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मेरी के साथ आएंगी। उनके पति निक जोनस अपने प्रोजेक्ट के चलते शादी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि निक जोनस ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में भी हिस्सा नहीं लिया था। सोर्स आगे बताया है, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए निक जोनस पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ये भी जानकारी मिली है कि प्रियंका चोपड़ा शादी की हर तैयारी का हिस्सा रही हैं और डेकोरेशन, फूड, म्यूजिक जैसी सभी व्यवस्थाओं पर दूर से निगरानी कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। ये कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ था और दोनों की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के होटल द लीला पैलेस में होगी और इस पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। वहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सिक्योरिटी के टाइट इंतजाम किए गए हैं। दोनों की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मोबाइल फोन के कैमरों में टिप चिपकाया जाएगा ताकि फंक्शन की फोटोज और वीडियोज लीक ना हो सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights