प्रभास के फैंस को झटका, हुआ लंबा इंतजार

4521
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी ‘सालार’ को लेकर इन दिनों खासा बज है। किंग खान की मूवी ‘जवान’ के बाद अब हर किसी की नजर केजीएफ 2 निर्देशक प्रशांत नील की अपकमिंग मूवी ‘सालार’ पर टिकी है। जिसमें प्रभास एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी हाईप बना हुआ है। ये मूवी इसी महीने 28 सितंबर 2023 के दिन रिलीज होने वाली थी। मगर सितंबर महीना शुरू होते ही इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें सामने आने लगीं। रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स इस फिल्म को तय वक्त तक सिनेमाघर नहीं पहुंच पाएंगे। अब इन रिपोर्ट्स पर ‘सालार’ के निर्माता-निर्देशक ने पक्की मुहर लगा दी है। प्रभास और श्रुति हासन स्टारर ‘केजीएफ’ फेम निर्माता-निर्देशक की अपकमिंग मूवी ‘सालार’ की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है। इसका ऐलान मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करके किया। इस पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, ‘सालार को मिल रहे आपके समर्थन का हम आभार प्रकट करते हैं। हमें कुछ परिस्थितिवश इसकी रिलीज तारीख 28 सितंबर 2023 को स्थगित करना पड़ रहा है। हमारे इस फैसले को कृप्या समझें। ये फैसला पूरी तरह सोच-विचाकर लिया गया है। क्योंकि हमारी टीम एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव देने के लिए बाध्य है। हमारी टीम उच्च स्तरों के मानकों को अपनाने की दिशा में काम कर रही है। फिल्म की नई रिलीज डेट जल्दी ही सामने आएगी। हमारे साथ बने रहें। क्योंकि हम सालार- द सागा को अंतिम रूप देने की ओर अग्रसर हैं और शुक्रिया हमारे साथ इस अविश्वसनीय सफर पर बने रहने के लिए।’ ‘सालार’ के निर्माताओं की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं। इस बीच चर्चा है कि सुपरस्टार प्रभास की मूवी ‘सालार’ इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। फिल्मी हलकों से निकलकर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मेकर्स की नजर इसी साल क्रिसमस के मौके पर अपनी मूवी लाने की कोशिश में हैं। इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक 22-23 दिसंबर के दिन रिलीज कर सकते हैं। हालांकि यहां पेंच ये है कि इसी दिन शाहरुख खान की मूवी ‘डंकी’ भी रिलीज की तैयारी में हैं। अब अगर ‘सालार’ के मेकर्स भी इसी डेट को पक्का करते हैं तो शाहरुख खान और प्रभास के बीच ऑन स्क्रीन कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights