ताजमहल के पास चार सितारा होटल के तीसरे फ्लोर से गिरा एमआर

654325
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित चार सितारा होटल हावर्ड पार्क प्लाजा के तीसरे फ्लोर से गिरकर एमआर की मौत हो गई। वो पत्नी के साथ कमरे में ठहरा हुआ था। कंपनी की मीटिंग के बाद देर रात तक पार्टी चली, जिसके बाद वो कमरे में गया था। पत्नी ने बताया कि बालकनी में पति सिगरेट पीने के लिए गए थे। इसके बाद क्या हुआ जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  होटल हावर्ड पार्क प्लाजा में एक फार्मेसी कंपनी की मीटिंग का आयोजन किया गया था। कंपनी ने होटल में बीस कमरे बुक कराए थे। यहां पर गोरखुपर निवासी राजकुमार यादव भी अपनी पत्नी के साथ आए थे। रात को कंपनी की मीटिंग के बाद पार्टी चली। पार्टी में राजकुमार भी मौजूद थे। रात 12 बजे तक नाचा-गाना हुआ। बताया गया है कि राजकुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी। इसके बाद साथी उसे तीसरे फ्लोर पर कमरे में छोड़ कर आए थे। कमरे में उनके साथ पत्नी और बेटा भी था। बताया गया है कि वो बालकनी में सिगरेट पीने के लिए गए थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को जानकारी नहीं है। राजकुमार की लाश सुबह होटल की नीचे पड़ी मिली, जिसे देख होटल कर्मियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights