मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार विदेशी व पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है:ओमकार सिंह

March 21, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। आज दिनांक 21 मार्च 2021 को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह गुर्जर के जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में स्वागत समारोह किया गया इस अवसर पर कांग्रेसियों ने नवनियुक्त किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह गुर्जर को फुलमला पहना कर स्वागत किया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए  कहा कि भाजपा सरकार विदेशी व पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। अब इसे देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। देश के किसान धरने पर बैठे हुए हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार को सिर्फ  पूंजीपतियों व बड़े घरानों की चिंता है। उसे आम आदमी से कोई लगाव नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है। कांग्रेस के वनवास का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि जब से देश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, तब से देश में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं बढ़ी है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन का कार्य करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस बृजभूषण सिंह गुर्जर ने खाकी केंद्र सरकार को किसानों की नहीं पूंजीपतियों की चिंता है। अब इन्हें देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। भीषण ठंड में किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। मुझे जो जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने दी है में हाईकमान का आभार व्यक्त करता हूँ एवम किसानों के हक की आवाज़ उठाने का कार्य करूँगा इस अवसर पर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन खान, भूपाल सिंह शाक्य, राम मूर्ति लाल फौजी, रविन्द्र, राजेश, ओमवीर, फिरोज, रजनीश, आलम, सलमान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights