मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

इतिहास रचेगी शाहरुख खान की मूवी जवान

August 26, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पठान की बंपर सक्सेस के बाद अब हर किसी की नजर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान  पर टिकी है। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह अभी से ही बना हुआ है। मूवी से जुड़ हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें हैं। यही वजह है कि जवान से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी सुर्खियों में शामिल हो जाती है। इस बीच इस मूवी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद फिल्म के फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंचने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘जवान’ को और विशाल बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘जवान’ को निर्माता-निर्देशक दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। ‘जवान’ को जर्मनी स्थित लिओनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। ये स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी स्क्रीन है। जो दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन मानी जाती है। जो रेगुलर स्क्रीन से कहीं ज्यादा बड़ी है। इस स्क्रीन को ट्रंपलास्ट नाम दिया गया है। जिसे 6 दिसंबर 2022 के दिन इंस्टॉल किया गया था। इस स्क्रीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड्स तक में दर्ज है। सुनने में आया है कि ये शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर मूवी जवान यहां रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी। दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार का टैग हासिल कर चुकी अदाकारा नयनतारा की ये पहली बॉलीवुड मूवी है। इस मूवी में अदाकारा पहली दफा सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली है। ये सिनेप्रेमियों के लिए भी एक बड़ी बात है। जिसकी वजह से भी फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान पहली दफा निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से इस मूवी का क्रेज सिर्फ हिंदी दर्शकों के बीच ही नहीं, तमिल सिनेप्रेमियों के बीच भी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights