मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उ0प्र0 सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

March 19, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष/राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य बिल्सी विधायक कुशाग्र सागर जिलाधिकारी दीपा रंजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी ऋतु पुनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय के साथ माँ सरस्वती कर प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम दिखाया गया। सूचना विभाग द्वारा जारी विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शियों का अवलोकन किया एवं लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र व सामग्री उपलब्ध कराई। विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर समूचे उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बदायूं में लगातार आने का अवसर मिलता रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं के पहुंचने का सपना देखा था जिसकी जिम्मेदारी आज हमारे कांधो पर है। मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार हर गरीब को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनके सपने को पूरा करने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार बिना जाति धर्म भेद के लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। चूल्हे से उठने वाले धुएं के नुकसान से माताओं बहनों की आंखें खराब हो जाती थीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए उज्जवला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित कराए।

खाता खुलवाने के लिए विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्धन परिवारों के लिए जनधन योजना अंतर्गत जीरो बैलेंस के खाते खुलवाएं। ऐसे निर्धन परिवार जिनके सर के ऊपर छत नहीं है प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उनके पक्के मकान बनवाए गए। जनपद बदायूं में इस योजना के अंतर्गत लगभग साढ़े आठ हजार परिवारों को इसका लाभ मिला।हमारी सरकार में दलालों व बिचैलियों का कोई स्थान नहीं है हमारी सरकार में योजनाओं के लाभ की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाई जाती है। हमारी सरकार गरीब और जरूरतमंद को साइकिलें वितरित कर रही है। श्रम कल्याण परिषद की ओर से श्रमिक परिवारों के पंजीकृत 10वीं एवं 12वीं के बच्चे जो दूरदराज पढ़ने जाते हैं ऐसे बच्चों को बिना भेदभाव के साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सभी धर्मों के लगभग 11000 जोड़ों की शादियां संपन्न कराई हैं।पंजीकृत श्रमिकों की यदि किसी दुर्घटना से जनहानि हो जाती है तो उनके परिवार जनों को पाँच लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।घायल होने पर ढाई लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।


शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले ही नारा दिया था न गुंडाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार। विगत 4 वर्षों में लाभार्थियों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। यदि सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएं तो बहुत समय बीत जाएगा लेकिन सरकार की उपलब्धियां समाप्त नहीं होगी। लाभार्थियों को उनसे संबंधित विभागों के बारे में जानकारी पहले उपलब्ध नहीं थी लेकिन जब हमारी सरकार द्वारा उन तक लाभ पहुंचना शुरू हो गया तो उन्हें संबंधित विभागों की जानकारी भी उपलब्ध होने लगी। पुरानी सरकारों के समय मैं व्यक्ति अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाता था। हमारी सरकार में आज अधिकारी आपके दरवाजे पर चक्कर लगाता है। आज गांव के व्यक्ति को भी विभागों के बारे में जानकारी है।


बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि विगत 4 वर्षों में अंत्योदय एवं सबका साथ सबका विकास को लक्ष्य मानकर सरकार ने कार्य किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में भारतीय जनता पार्टी का विश्वास भी हमें प्राप्त हुआ। सरकार द्वारा निरंतर जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री जी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं। लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई एवं मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।


भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को साधन उपलब्ध करा कर समान जन के बराबर उसका जीवन स्तर लाना केंद्र व राज्य सरकार का लक्ष्य है। हम सब कुछ इसी सिद्धांत पर करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की मूल धारणा है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी। देश के किसान की आय 20 22 तक दुगनी कैसे हो इसी पर कार्य किया जा रहा है। देश के आम नागरिक को कैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो वह उसका उपयोग करने लगे इस पर कार्य किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी यह मानती है कि किसान की जेब में पैसा होगा तो शहर के लाला की जेब में पैसा होगा। केंद्र व राज्य सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा ही नहीं दिया बल्कि उस पर कार्य किया।


डीएम ने जिला प्रशासन की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के विकास के क्रम में विगत 4 वर्षों में जनपद के विकास की रूपरेखा तैयार की। इसमें जो विकास कार्य हुए नए कीर्तिमान स्थापित हुए जो विकास की एक धारा बनी है। सभी के सहयोग से यह प्रक्रिया चलती रहेगी। जनपद नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights