मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

109 साल की महिला राम दुलैया को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

March 18, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जालौन। जालौन में 109 साल की महिला राम दुलैया को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई, जो देश में सबसे उम्रदराज कोरोना वेक्सीन लेने वाली महिला हैं. इसके पहले बेंगलुरु में 103 साल की बुजुर्ग महिला जे. कमलेश्वरी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी. वो अब तक के टीकाकरण के अनुसार, देश में कोविड-19 वैक्सीन लेने वाली सबसे उम्रदराज महिला थीं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जालौन तहसील के वीरपुरा गांव की रहने वाली राम दुलैया ने देश की सबसे उम्रदराज कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 60 साल के ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन देने के क्रम में जिला प्रशासन भी दूर-दराज इलाके से लोगों को वैक्सीनेशन कराने में उत्साहित है.

परिवार का दावा राम दुलैया की उम्र 115 वर्ष

अपर जिलाधिकारी जालौन प्रमिल कुमार ने बताया कि वीरपुरा गांव की राम दुलैया देश की सबसे उम्रदराज कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिला है जिनकी अभिलेखों में उम्र 109 वर्ष है. जबकि परिजनों का दावा है कि राम दुलैया की उम्र 115 वर्ष है.
राम दुलैया का टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड 

शासन के निर्देश कि ज्यादा से ज्यादा उम्रदराज लोगों का वैक्सीनेशन हो, इसलिए हम लोग उम्रदराज लोगों को लाकर वैक्सिनेशन करा रहे हैं ताकि जनता को संदेश जाए कि वैक्सीनेशन का किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. इस दौरान जिला प्रशासन ने वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद राम दुलैया का सम्मान भी किया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights