आलिया भट्ट और रणवीर सिंह वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार

2481-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दर्शकों ने बेसब्री से इंतजार किया था और जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो छा गई। फिल्म को दर्शकों के बीच अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉलीवुड मसाला का फुल ऑन पैकेज है, जिसमें ढेर सारे ड्रामे के साथ शानदार गाने हैं। हालांकि, बीचे में इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई में धांसू उछाल आया है। इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत शानदार की है। आइए आपको बताते हैं कि आलिया और रणवीर की फिल्म ने 9वें दिन क्या कमाई की? आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये की अच्छी खासी ओपनिंग की थी। फिल्म की ठीक-ठाक शुरुआत से माना गया कि ये फिल्म लंबी चलने वाली है, लेकिन रविवार के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने आठवें दिन यानी शुक्रवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके साथ ही कुल कलेक्शन 79.83 करोड़ के आसपास पहुंच गया था। वहीं, अब फिल्म की कमाई में शनिवार को जबरदस्त उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 90.58 करोड़ के आसपास तक पहुंच गई है। बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का कुल बजट 160 करोड़ के आसपास का है, लेकिन फिल्म पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसी वजह से फिल्म को लेकर खूब निगेटिव बातें हो रही हैं। इस वीकेंड पर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में खुद को शामिल कर सकती है। शनिवार की तरह अगर रविवार को भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ से ज्यादा की रहती है तो फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights