ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 4’ हुई पोस्टपोन?

24841
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनकी और सबा आजाद की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। तो वहीं ऋतिक अपनी अपकमिंग मूवी फाइटर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीते दिनों चर्चा ये थी कि ‘कृष 4’ पर काम चल रहा है। लेकिन अब खुद ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।  फिल्ममेकर राकेश रोशन ने हाल ही में ‘इंडिया टुडे’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ‘कृष 4′ पर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री की हालत खराब है। लोग पहले की तरह सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं, जिस वजह से फिल्ममेकर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बच्चों को अब हॉलीवुड फिल्मों के सुपरहीरो अच्छे लगने लगे हैं, जो 500-600 मिलियन डॉलर जैसे बजट पर बनती हैं। इसकी तुलना में उनका बजट 200-300 करोड़ रुपये का काफी छोटा है। राकेश ने आगे कहा, हम 10 के बजाय 4 एक्शन सीक्वेंस रख लेंगे, लेकिन यह तय है कि हम फिल्म के सीन्स के क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। फिलहाल हम यह भी देख रहे हैं कि कैसे बजट और बाकी चीजों को मैनेज किया जाता है।’ राकेश ने बताया कि ये फिल्म बनने वाली है लेकिन इस साल के लिए नहीं शायद अगले साल वो इस मूवी पर काम शुरू करेंगे। बताते चलें कि कृष’ फ्रैंचाइजी का पहला भाग ‘कोई मिल गया’ 2003 में आया था, जिसमें ऋतिक और प्रीति जिंटा नजर आए थे। इसके बाद कृष और कृष 3 रिलीज हुई, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। मालूम हो कि ऋतिक रोशन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में वॉर 2 से लेकर फाइटर तक का नाम शामिल है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights