कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में कहा गया अधिकारियों से मिल कर ठेकेदारों की समस्या हल की जाएगी

WhatsApp-Image-2023-08-02-at-8.55.15-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग बदायूं की मासिक बैठक ठेकेदार संघ भवन बदायूं के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह ने की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग के कुछ बाबू द्वारा कार्य को जानबूझकर लंबित किया जा रहा है । जिससे ठेकेदारों के भुगतान में काफी विलंब हो रहा है जिस कारण ठेकेदारों में रोष व्याप्त है साथ ही निर्णय लिया गया कि मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र बरेली एवं अधीक्षण अभियंता बदायूं पीलीभीत क्षेत्र बरेली से शीघ्र मिलकर ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि ठेकेदारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी यदि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो ठेकेदार यूनियन शांत रहने वाली नहीं है । अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोलकर हर हाल में समस्या का हल निकाला जाएगा। अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह ने अवगत कराया की श्रावण मास में 13 अगस्त को बुटला बोर्ड बोर्ड कछला मार्ग पर विशाल भंडारा एसोसिएशन की तरफ से कराया जाएगा। सभी से भंडारे में उपस्थित रहने का आग्रह किया। बैठक में गिरीश पाल सिंह, देवेंद्र सिंह बबलू, अमित पांडे, अशोक शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, अवनीश कुमार सिंह, भूपेंद्र पटेल, विजय सिंह, सचिन सिंह ,अनिल गुप्ता, रामसहाय मौर्य ,महेंद्र प्रताप सिंह ,अजय पाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, विजय सक्सेना, जितेंद्र पाल, प्रदीप साहू, मदन मोहन दीक्षित, नवनीत सक्सेना, कालीचरण, नरेश कुमार ,निशांत कुमार, हनी सिंह, संजीव पटेल, संजीव कुमार, पंकज तोमर, कुशल कुमार आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आदित्य श्रोत्रिय ने किया l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights