न्यूरिया। नगर पंचायत न्यूरिया के बाईपास मार्ग पर बंद पड़े नालों का निरीक्षण चेयरमैन पति जुल्फिकार अहमद ने किया। उक्त मार्ग पर काफी समय से नाले बंद पड़े थे नालो की सफाई न होने के कारण बन्द पड़े के पानी के निकास नहीं हो पा रहा था। जिस कारण बरसात का पानी घरों में घुस रहा था मोहल्ले के लोगों ने चेयरमैन महोदय से मिलकर मांग की कि बन्द पडे नालो की सफाई कराई जाये ताकि बरसात का घरों में न घुस सके मोहल्ले वालों की मांग पर चेयरमैन पति ने नालों का निरीक्षण करज्ञ सफाई करने के निर्देश दिए गये चेयरमैन पति के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने आज नाली सफाई का कार्य शुरू कर दिया नालों की सफाई से मोहल्ले वालों को काफी राहत मिलेगी। रिपोर्टर रिजवान खान