मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 9 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विक्षिप्त अवस्था में गांव में घूम रही महिला को कुवरगांव पुलिस ने परिवार से मिलाया

July 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुवरगांव। गांव में घूम रही विक्षिप्त अवस्था में महिला को परिवार से मिला कर सराहनीय कार्य किया है। जिससे लोग पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। डायल 112 के माध्यम से पीआरवी 1294 पर तथा ग्राम चौकीदार ग्राम नरूपसा द्वारा कुवरगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नरूपसा मे एक महिला उम्र करीब 30 वर्ष जोकि पूछने पर कुछ भी बता नही पा रही है रात्रि में गांव मे घूमती पायी गयी । इस सूचना के आधार पर थाना कुवरगाँव से महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी के साथ पुलिस टीम द्वारा महिला को ग्राम नरूपसा पहुँचकर थाना पर लाया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी रूचि मिश्रा व आरती पटेल द्वारा महिला से सघन पूछताछ व वार्ता करते हुए उसके निवास स्थान के क्षेत्र आदि की जानकारी की गयी तथा सी प्लान एप के माध्यम से कई गांवो में वार्ता की गयी तो महिला के बारे मे जानकारी हुई कि विक्षिप्त अवस्था मे घूमती पायी गयी महिला का नाम नन्ही देवी पत्नी नरसिंह नि0 ग्राम टान्डा सादात थाना नवाबगंज जनपद बरेली की है ।जिस पर प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम द्वारा थाना नवाबगंज जनपद बरेली के प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर ग्राम टान्डा में उ0नि0 को भिजवाकर सूचना करायी गयी। जिसके उपरान्त उपरोक्त विक्षिप्त महिला नन्हीं देवी के घर से उसके पति नरसिंह को थाने बुलाया गया और उन्हें उनकी पत्नी सौंप दी गई। उन्होंने बताया कि नन्ही देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है जो कई माह पहले घर से बिना बताये चली गयी थी। जिसका अब तक कोई पता नही चल पाया था। उक्त मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला जोकि किसी भी बात का कोई स्पष्ट जबाव देने मे अक्षम थी के सही निवास स्थान एवं सम्बन्धियों का पता लगाने मे मुख्य भूमिका महिला कांस्टेबल रूचि मिश्रा व महिला कांस्टेबल आरती पटेल की रही है। महिला नन्ही देवी को सकुशल उसके पति नर सिंह व साथ आये व्यक्तियों के सुपुर्द किया गया। इस प्रकार थाना क्षेत्र के ग्राम नरूपसा में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला जोकि असुरक्षित रूप से घूमती पायी गयी थी जिसको थाना कुवंरगाँव पर महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारी गण एवं सभी पुलिस बल द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ अविलम्ब सार्थक प्रयास करते हुए लम्बे समय से गुम चल रही महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिसके लिये थाना कुवरगाँव पुलिस की जनता के लोगो द्वारा भूरि भूरि प्रशन्सा की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights