मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 9 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इन्वेस्टर्स की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर करें अधिकारी

July 27, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बैंकर्स को सख्त हिदायत दी है कि यदि बैंकर्स के खिलाफ कर्ज देने के नाम पर घूसखोरी की शिकायत मिलती है तो संबंधित बैंक मैनेजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, डीएम ने जनपद में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की भी समस्याओं को सुन सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में डीएम ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में सदस्यों की समस्याओं को सुना। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण की शासन स्तर से त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है जिसमें जिला उद्योग बंधु, मंडलीय उद्योग बंधु व राज्य स्तरीय उद्योग बंधु समिति गठित है। बैठक में भोलानाथ सपडा ने दुकान के निकट विद्युत कनेक्शन का बक्सा हटाने की मांग की गई। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ने कहा कि तकनीकी कारण से यह बक्सा नहीं हटाया जा सकता, जिस पर डीएम ने कहा कि पूर्व में प्रकरण के निस्तारण के लिए 5 सदस्य टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए थे। यह प्रकरण पुनः इस बैठक में आने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता विद्युत उद्योग बंधु समिति की बैठक में स्वयं उपस्थित हो। उन्होंने कार्य में लापरवाही के चलते अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम के विरुद्ध पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को पत्र लिखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर शौचालय, पानी व हवा भरने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि औषधि विभाग के स्तर पर अनापत्ति प्रमाण पत्र लंबित हैं जिनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाए। डीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 74 ऋण आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों के स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि वह विभिन्न बैंकों से समन्वय कर ऋण आवेदन पत्रों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने जनपद में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की समस्याओं को सुना व उसके सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन्वेस्टर्स द्वारा अपना उद्यम लगाने से जनपद के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा व राजस्व की भी प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि उद्यमियों का देश की अर्थव्यवस्था बड़ा अहम योगदान है, उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित विभिन्न पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights