कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी ने कारगिल योद्धा सम्मान समारोह भव्य रूप में किया

WhatsApp-Image-2023-07-26-at-7.21.13-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर 21 वीं बटालियन बरेली के तत्वावधान में कारगिल योद्धा अभिनंदन समारोह के रूप में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि 26/11 की आतंकी घटना में अपने पराक्रम का परिचय देने वाले शौर्य चक्र विजेता आयरन मैन प्रवीण तेवतिया ने एनसीसी कैडेट्स एवं सभी छात्र-छात्राओं को अपने प्रेरक वक्तव्य के द्वारा उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता एवं संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। समारोह में कारगिल युद्ध में अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले सेवानिवृत्त सैनिक राजपाल सिंह को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिनंदन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेना के सूबेदार मेजर रघुवीर शरण एवम सूबेदार नंदकिशोर रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रवीण तेवतिया ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के व्यक्ति को योग और प्राणायाम के साथ-साथ आठ से हजार स्टेप जरूर चलना चाहिए। क्योंकि इससे भोजन पचाने में बहुत सहायता मिलती है। प्रवीण तेवतिया ने विभिन्न नए नए प्रकार के योग का प्रशिक्षण भी दिया। कारगिल योद्धा राजपाल सिंह ने युद्ध के समय के संस्मरण को सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार मानव जीवन के प्रतिकूल जटिल परिस्थितियों में भी पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारगिल की चोटियों को मुक्त करा कर तिरंगा फहराया गया था। मुख्य अतिथि तेवतिया एवम कारगिल योद्धा राजपाल सिंह सहित सूबेदार रघुवीर शरण, सूबेदार नंदकिशोर एवं योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह राठौर को पर्यावरण संरक्षण अभियान की संयोजक डॉ सरिता यादव ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ बबीता यादव, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ हुकूम सिंह,डॉ गौरव कुमार, कु छाया, आर्यन गुप्ता,सोनल राठौर, प्रदीप शाक्य, शिखा, निखिल चौहान, साक्षी, अनमोल गुप्ता,निफा बी, मुस्कान गुप्ता, सुहानी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights