मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

धुआंधार है सूर्या और निर्देशक शिवा की मूवी की पहली झलक

July 23, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

तमिल सुपरस्टार सूर्या जल्दी ही अपनी अपकमिंग मूवी कंगूवा को लेकर दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। मेकर्स ने सूर्या के बर्थडे के दिन अपनी इस अपकमिंग मूवी की पहली झलक फैंस को एक वीडियो के जरिए दिखा दी है। जो वाकई काफी जबरदस्त है। जारी हुए वीडियो में पीरियड वॉर ड्रामा इस फिल्म का धांसू वीडियो देखने को मिला है। सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग मूवी कंगूवा को निर्देशक शिवा बना रहे हैं। जो तमिल सिनेमा के जबरदस्त निर्देशकों की लिस्ट में आते हैं। सुपरस्टार सूर्या के साथ आने वाली निर्देशक शिवा की इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जिसे इस टीजर वीडियो ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। जारी हुए वीडियो में सिंघम स्टार सूर्या का बिल्कुल अलग और विकराल रूप देखने को मिला है। जो उनके एक कद्दावर योद्धा होने का इशारा देता है निर्देशक शिवा की इस मूवी का पहला टीजर वीडियो मेकर्स ने तमिल भाषा में ही जारी किया है। जिसे इंग्लिश सब-टाइटल के साथ मेकर्स ने जारी किया है। इस मूवी को निर्माता-निर्देशक 10 भाषाओं मं बनाने वाले हैं। ये सूर्या की पहली पैन इंडिया रिलीज मूवी होगी। जिसे लेकर अभी से ही देशभर में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां देखें सामने आया मूवी का धांसू टीजर वीडियो। निर्माता-निर्देशक ने अभी तक सूर्या स्टारर मूवी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि इशारा दिया है कि ये मूवी साल 2024 में जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचेगी। इस मूवी को मेकर्स साल 2024 की पहली तिमाही में रिलीज करने की तैयारी में हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में अदाकारा दिशा पाटनी सूर्या के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में संगीत पुष्पा फेम देवी श्री प्रसाद का है। जबकि फिल्म के टीजर की पहली झलक आज फैंस को दिखा दी है। जिस की अपकमिंग मूवी कंगूवा का धांसू टीजर आज जारी हो चुका है। मेकर्स ने एक टीजर वीडियो के साथ सूर्या की अपकमिंग मूवी की पहली झलक दिखाई है। तो क्या आप इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights