टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग

12_03_2021-fire_in_kanpur_21455345
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। गोविंद नगर के रतनलाल नगर पॉश इलाके में शुक्रवार की दोपहर टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से मच गई अफरातफरी । गोविंद नगर थाना पुलिस और फजलगंज फायर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान घरों से लोग बाहर निकल आए, आग की तेज लपटें निकलते देखकर इलाके में दहशत बना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रतनलाल नगर निवासी कश्मीरी लाल कपूर के बेटे संजय गोविंद नगर में गेस्ट हाउस और आदर्श टेंट हाउस का संचालन करते हैं। संजय ने घर के ठीक पीछे दूसरे मकान में टेंट हाउस का गोदाम बना रखा है। फजलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि गोदाम में कर्मचारी दीपक जलाकर रखने के बाद टेंट हाउस ऑफिस चला गया था। दीपक की लौ से टेंट के कपड़ों ने आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग की लपटें पूरे गोदाम में फैल गईं। ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी मंजिल में रखा सामान तेजी से जलने लगा। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के इलाके में दहशत का आलम बन गया। पड़ोस में बहुमंजिला इमारत में रहने वाले लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। पड़ोसी महिला ने टेंट हाउस मालिक को सूचना दी। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां लेकर पहुंचे जवानों ने आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे बाद तक आग पर काबू नहीं हो सका है। फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा।

लकड़ी, कपड़ा और फाइवर डेकोरेशन का सामान होने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। आसपास के घरों में धुंआ भरने के कारण पुलिस और दमकल के जवानों ने तिलकराज कालरा, पंकज शर्मा के घर खाली कराये।

कर्मचारी भी झुलसा
पनकी फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आग बुझाने के दौरान फायरमैन रंजीत सिंह टीनशेड से आ रहे गर्म पानी गिरने से बायां हाथ झुलस गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights