स्कूलों, होटलों, मिठाई दुकानों व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर की जाएगी आज से सैंपलिंग ,दूसरे राज्यों से आने वालों पर विशेष नजर

16_05_2020-16pth2002-c-.5_20277820_223216
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। होली से पहले कोविड-19 के खिलाफ आज से स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर टेस्टिंग अभियान शुरू करेगा. होली पर जुड़ने वाली भीड़ और लोगों के आपसी मिलन समारोह को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

योगी सरकार ने अहम कदम उठाया कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूलों, होटलों, मिठाई दुकानों व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सैंपलिंग की जाएगी. इतना ही दूसरे राज्यों से भी आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. जांच के लिए लखनऊ मं टीमें तैनात होंगी. ये टीमें यात्रियों का एंटीजन टेस्ट करेंगी. यह विशेष अभियान 27 मार्च तक चलेगा. बीते 10 दिन से प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. ऐसे में समुदाय स्तर पर संक्रमण का पता लगाने के लिए फोकस टेस्टिंग का सहारा स्वास्थ्य विभाग ले रहा है.

प्रदेश में अब तक 8743 मरीजों को हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि यूपी में शुक्रवार को 167 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. साथ ही 2 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है. प्रदेश में अब तक कुल 8743 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. सूबे में 9 मार्च को 151, 10 मार्च को 128 और 11 मार्च को 146 केस सामने आए थे. इस तरह बीते चार दिन में इस वर्ष का अधिकतम मरीजों का आंकड़ा प्रदेश में सामने आया है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है जबकि गुरुवार को मात्र 90202 नमूनों की ही जांच हुई. 

रोजाना 5 हजार टीकाकरण के आदेश
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब 604791 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 594308 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 लाख से अधिक जनसंख्या वाले जिलों में रोजाना पांच हजार कोरोना टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights