मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

कॉमेडी का बिग डोज लेकर लौटेंगे अक्षय कुमार

June 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म की फ्रेंचाइजी हाउसफुल की 5वीं सीरीज का मेकर्स ने आज धमाकेदार अंदाज में ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के साथ एक बार फिर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने रितेश देशमुख के साथ हाथ मिलाया है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी वाली इस ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। यही वजह है कि इस फिल्म के पांचवे भाग का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर देखी जा रही है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले किया जाएगा। यही नहीं, दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स इस धांसू ऐलान के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। ये फिल्म अगले साल 2024 में दिवाली के मौके पर थियेटर पहुंचेगी। इससे अक्षय कुमार के फैंस के बीच अभी से ही क्रेज देखा जा रहा है। यहां देखें जारी हुआ फिल्म हाउसफुल 5 के धमाकेदार ऐलान का पोस्टर। बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म फ्रेंचाइजी की पिछली रिलीज फिल्म हाउसफुल 4 का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। हालांकि हाउसफुल 5 के लिए इस बार मेकर्स ने नए निर्देशक को कमान सौंपी है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी करने वाले हैं। इससे पहले वो अभिषेक बच्चन-जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म दोस्ताना का सफल निर्देशन कर चुके हैं। इंडस्ट्री के सबसे बैंकेबल स्टार माने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार के लिए साल 2023 खास अच्छा नहीं बीता। इस साल उनकी कोई फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल नहीं हुई। बावजूद इसके एक्टर के हाथों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वो हाउसफुल 5 के अलावा, बड़े मियां छोटे मियां, कैप्सूल गिल, गोरखा और सोरारई पोट्टरू रीमेक जैसी फिल्मों में बिजी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights