मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

सीरियल किलर की बखिया उधेड़ेंगी सोनम कपूर

June 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आने वाली हैं जो कि थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। सोनम कपूर की यह फिल्म सिनेमाघर में न रिलीज होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। हाल ही में सोनम कपूर की ‘ब्लाइंड’ का टीजर भी रिलीज हुआ है, जो किसी को भी हैरान कर दे। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म थ्रिलर से भरपूर होगी। इसके साथ ही सोनम कपूर का रोल भी दिलचस्प होने वाला है, जिसने फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है। सोनम कपूर ‘ब्लाइंड’ के टीजर में सीरियल किलर से पंगा लेती नजर आएंगी, जिसका किरदार एक्टर पूरब कोहली अदा करेंगे। ‘ब्लाइंड’ के टीजर में देखने को मिला कि सोनम कपूर एक टैक्सी में बैठती हैं। वहां टैक्सी ड्राइवर सोनम कपूर से पानी के लिए पूछता है। तभी उन्हें एहसास होता है कि टैक्सी में किसी को बंदी बनाकर रखा गया है। ऐसे में सोनम कपूर सवाल करती हैं, लेकिन वह ड्राइवर उन्हीं पर हमला कर देता है। दृष्टिहीन होने के बाद भी सोनम कपूर उस शख्स को पहचान लेती हैं और उसके बारे में जांच पड़ताल करने का फैसला करती हैं। हालांकि कई बार उन्हें सीरियल किलर की ओर से धमकी भी मिलती है, लेकिन वह जरा भी पीछे नहीं हटती हैं।  सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लाइंड’ के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। एक यूजर ने लिखा, “सोनम कपूर को 3 साल बाद वापस देखने के लिए बेताब हूं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “टीजर जबरदस्त लग रहा है। बेहद एक्साइटेड हूं मैं इस मूवी के लिए।” बता दें कि सोनम कपूर की ‘ब्लाइंड’ 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगी। खास बात तो यह है कि दर्शक मुफ्त में इसका लुत्फ उठा सकते हैं। टीजर ने तो दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन अब यह देखना होगा कि फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights