पुलिस की दरियादिली के चलते बची गर्भवती महिला की जान

780607-sipahi
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र बीच रास्ते में एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. महिला अपने पति के साथ बाइक पर अस्पताल जा रही थी. जब उससे दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह बाइक से उतरकर सड़क पर बैठ गई. पति भी उसको लेकर परेशान था कि इस हालत में किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचा सके. तभी तरकुलवा थाना के थानेदार प्रदीप शर्मा की नजर उस महिला पर पड़ी. उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी में महिला को बैठाया और अस्पताल पहुंचाया. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लोगों ने की तारीफ 
वहीं, अस्पताल के फार्मासिस्ट मुरारी लाल सिंह ने बताया कि एसओ महिला को अपनी गाड़ी में बैठाकर तरकुलवा सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये. यहां पहुंचते ही गेट के सामने महिला ने बच्चे को जन्म दिया. थानेदार के इस मानवीय कार्य से महिला और बच्चे दोनों की जान बच गई. फार्मासिस्ट ने भी थानेदार के कार्य की प्रशंसा की. 

बेटे का नाम रखा सिपाही 
वहीं, बच्चे को जन्म देने वाली महिला पुलिस के इस कार्य को देखकर इतना प्रभावित हुई कि उसने अपने बच्चे को पुलिस बनाने की ठान ली. इतना ही नहीं उसने अपने बेटे का नाम सिपाही रख दिया. वहीं, एसओ प्रदीप शर्मा का कहना था कि इनकी मदद करके बहुत अच्छा लग रहा है. पुलिस का काम है लोगों की मदद करना.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights