मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट

June 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। यह दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। बीते साल नवंबर में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस खबर के वायरल होने के बाद एक्रटर अर्जुन कपूर ने बिना तथ्यों की जांच किए मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर चलाने को लेकर एक प्रकाशन की क्लास भी लगाई थी। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर अर्जुन कपूर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसेमें उन्होंने कहा कि मीडिया को कभी कुछ ऐसा नहीं करना चाहिए, जो उनकी जिंदगी को बदल सकता है। ई-टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर ने कहा कि नकारात्मकता फैलाना आसान है क्योंकि इससे लोगों का ध्यान आकर्षित होता है और यह कुछ समय तक ऐसे ही बना रहता है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि सेलेब्स की पर्सनल लाइफ पर्सनल नहीं होती है और उन्हें इसके साथ ही जीना पड़ता है। इसके अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा कि ऑडियंस तक पहुंचने के लिए सेलेब्स मीडिया पर निर्भर होते हैं लेकिन कुछ भी लिखने से पहले पत्रकारों को एक बार सेलेब्स से बार बात करनी चाहिए। एक्टर अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया है। उन्होंने कहा कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की फेक खबर को लेकर उन्होंने इसलिए बयान दिया क्योंकि उन्हें एक गलतफहमी का अहसास हुआ था और एक्टर ने साथ ही यह भी कहा कि वह मीडिया पर भरोसा कर सकते हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights