मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

May 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिलहाल, रणबीर कपूर अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है अभी फाइनल शेड्यूल के लिए कुछ काम बाकी है। रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, बाबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘एनिमल’ में एक और स्टार का नाम जुड़ा गया है। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म में किस स्टार की एंट्री हुई है। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में शक्ति कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। शक्ति कपूर फिल्म में गैंगस्टर का रोल करेंगे और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। फिल्म ‘एनिमल’ में शक्ति कपूर का किरदार काफी दिलचस्प है और मेकर्स उन्हें फिल्म में लेने के लिए काफी उत्साहित थे। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘एनिमल’ गैंगस्टर ड्रामा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है। जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल के कैरेक्टर को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें रणबीर कपूर के दुश्मन के तौर पर नजर आएंगे। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ये फिल्म सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। फिल्म ‘गदर 2’ भी इसी डेट को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights