बाहुबली स्टार प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर निर्देशक ओम राउत की मचअवेटेड फिल्म आदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर जल्दी ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के ट्रेलर पर हर किसी की नजर है। भारी विरोध के बाद बैकफुट पर गए निर्माता-निर्देशक ओम राउत पोस्ट प्रोडक्शन में लौटने के बाद एक बार फिर कमबैक की तैयारी में हैं। सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन स्टार निर्देशक ओमराउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर बीते काफी दिनों से बज है। मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता दोबारा जगाने के लिए नए पोस्टर्स और टीजर जारी कर फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश की। जिसमें वो सफल होते हुए भी दिखे हैं। अब फिल्म जब रिलीज की डेट के करीब बढ़ रही है तब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार अंदाज में जारी करने का ऐलान किया है।