जल्द ही ‘रोडीज’ का नया सीजन टीवी पर दस्तक है देने वाला

download-13-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

टीवी का मशहूर रिएलिटी शो ‘रोडीज’ जल्द ही अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। इस बार शो में सोनू सूद जहां होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। तो वहीं प्रिंस नरूला , गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर्स के तौर पर दिखाई देंगे। यूं तो रोडीज के नए सीजन को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी। लेकिन शो में रिया चक्रवर्ती के गैंग लीडर के तौर पर नजर आने के बाद कई दर्शक इसके खिलाफ हो गए और चैनल व मेकर्स को जमकर ट्रोल किया। वहीं अब खबर आ रही है कि दूसरे गैंग लीडर्स के साथ भी रिया चक्रवर्ती की कोल्ड वॉर शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी ने रिया चक्रवर्ती के साथ शूटिंग करने से साफ इंकार कर दिया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को गैंग लीडर के तौर पर चुनने के बाद मेकर्स की जमकर किरकिरी हुई थी। यहां तक कि कुछ लोगों ने गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला को भी आड़े हाथों लिया था और उन्हें नफरत भरे मैसेज भी किये थे। ऐसे में दोनों ने लोगों की शिकायतों से बचने के लिए रिया चक्रवर्ती के साथ काम न करने का फैसला किया। हालांकि इस बात पर अभी तक रिया चक्रवर्ती या खुद गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights