बर्थडे पर जैकलीन को सरप्राइज देगा सुकेश

download-8-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सुकेश जैकलीन के कारण भी सुर्खियां बटोरते हैं। आखिरी बार सुकेश ने ईस्टर पर जेल से चिट्ठी लिखकर जैकलीन को याद किया था। अब एकबार फिर से सुकेश ने जेल से जैकलीन को लेटर लिखा है और उनके जन्मदिन पर एक सरप्राइज प्लान करने की बात कही है। सुकेश चंद्रशेखर ने एकबार फिर से अपनी लेडी लव जैकलीन के लिए प्यार भरा खत लिखा है। सुकेश ने इस खत में जैकलीन की तारीफ की है। सुकेश ने इस चिट्ठी की शुरुआत माई लव, माई बेबी जैकलीन के साथ की है। सुकेश ने आगे लिखा है कि उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड में जैकलीन को देखा, उनकी परफॉर्मेंस, उनका डांस सब बहुत क्लासी, एलीगेंट, सुपर हॉट था। जिसके चलते उन्हें फिर से जैकलीन से प्यार हो गया। सुकेश ने इस चिट्ठी में जैकलीन को एक सुपर सरप्राइज देने की भी बात कही है और यह भी कहा है कि वह इस वादे को पूरा करेंगे, जिसके देखने के बाद वह बहुत खुश हो जाएंगी। इसके अलावा सुकेश ने यह भी लिखा कि वह लेडी लव को अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश हैं और उनको मिस भी करते हैं। सुकेश ने आगे कहा है कि वह बस यही चाहते हैं कि जैकलीन खुश रहें। सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करते हैं और ये बताने के लिए उन्हें जैकलीन से अपने प्यार के लिए किसी सबूत की जरूरत नहीं है। वह उनपर बहुत भरोसा करते हैं। बता दें कि सुकेश ने इस खत को अपने जन्मदिन के मौके पर लिखा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights