युवाओं को पुरुस्कार देकर किया सम्मानित

DCN_4489-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा दो दिवसीय क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड जगत के जेएस कॉलेज उनौला बदायूं में किया गया, जिसके समापन पर जिला नोडल अधिकारी एनएसएस, जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव एवं जेएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह यादव ने विजेता टीमों और विजेता  युवाओं को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
    इस प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि डॉ0 आरके जायसवाल ने कहा कि युवाओं को हर प्रकार से अपना कार्य करते हुए देश का नाम रोशन करना चाहिए, इसी क्रम में उन्होंने कि हमारे खिलाड़ी भी देश की शान होते हैं, जो अपना प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करते हैं, उन्होने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने और  निरंतर खेल अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


    पुरूस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे जेएस कॉलेज के प्रबंध निदेशक  नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि युवा राष्ट्र की धरोहर होते हैं अतः युवा पूरी लगन और तन्मयता से अपने खेल में ध्यान दें, उन्होंने कहा कि जो निरंतर प्रयास करते हैं वोही सफल होते हैं।
    पुरूस्कार वितरण से पूर्व जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने इस कार्यक्रम की अवधारणा और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को उजागर करने और उन्हें प्रतियोगिताओं में अवसर प्रदान करने हेतु इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं नेहरू युवा केन्द्र बदायूं द्वारा आयोजित की जा रही हैं, इन प्रतियोगिताओं से खिलाड़ी युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।


    आयोजित प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में अलापुर विजेता एवं उनौला उपविजेता, दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में 100 मीटर में कु0 शशि प्रथम, कु0 अलका द्वितीय एवं कु0 रजनी तृतीय, 200 मीटर में कु0 मोहिनी प्रथम, कु0 देववती द्वितीय एवं कु0 लता तृतीय,गोला फेंक में कु0 नेहा शाक्य प्रथम, कोमल यादव द्वितीय एवं लंबी कूद में कु0 गगन भारती प्रथम, कु0 करिश्मा द्वितीय एवं कु0 आरती तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार बालक वर्ग में 100 मीटर रेस में नरवीर प्रथम, शान मोहम्मद द्वितीय एवं प्रमेंद्र तृतीय, 200 मीटर में राजन सिंह प्रथम, विकास यादव द्वितीय और अजवेश तृतीय स्थान पर, गोला फैंक में आले हसन प्रथम, भुवनेश शाक्य द्वितीय और अनिरुद्ध पाठक तृतीय तथा  लंबी कूद में आलोक यादव प्रथम, विकास सिंह द्वितीय और भूपेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
    इस अवसर पर डीपीओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रभारी रवेंद्र पाल सिंह, एपीएस संजीव श्रीवास्तव, डॉ0 रूचि द्विवेदी, डॉ0 राहुल मौर्य, डॉ0 पूर्णिमा गौड़, डॉ0 अंशुमान गुप्ता, जेएस कॉलेज के प्रबंधक विकास यादव, डॉ0 ललित यादव, वीकेश यादव, कु0 प्रिया रेफरी सतेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवेंद्र पाल सिंह एवं डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने किया। अन्त में सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights