मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीत की राह आसान बनाएंगी भाजपा की पन्ना समितियाँ- राजीव कुमार गुप्ता

January 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक दिखावा- राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ- भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठन की मजबूती के साथ ही बूथ के हर पन्ने के हिसाब से बनेगी पांच-पांच सदस्यीय समिति। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा साथ ही समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की हताशा का परिणाम है,सपा को उन्होंने पिछड़ा विरोधी और केवल परिवार और एक खास समुदाय का हितैषी बताया । प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता देश के हर कोने में है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा पन्ना प्रमुखों की अगुवाई में पन्ना समिति को वोटर तक पहुंचने का जिम्मा दिया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक पन्ना पर पाँच कार्यकर्ताओं की पन्ना समिति बनाई जाएगी। पन्ना प्रमुख की व्यवस्था भी जारी रहेगी,इस तरह पन्ना प्रमुख को मिलाकर इसमें छह सदस्य होंगे, इनका काम होगा पन्ने में दर्ज वोटर्स तक जाकर उनको बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताना और पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना। जल्द ही इन समितियों का गठन कर हर मंडल में पन्ना समिति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इन समितियों का गठन करने के साथ ही हर बूथ के ऐसे मतदाताओं को जोड़ा जाएगा जिनका अपने समाज में काफी प्रभाव है यानी जिनके कहने पर वोटर प्रभावित होते हैं, प्रभावी मतदाताओं की सूची बनाने के बाद उनका अलग से सम्मेलन कराया जाएगा, इसके अलावा पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का भी बड़ा सम्मेलन करेगी। आगामी निकाय चुनाव के लिहाज से भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। मतदाता सूची के हर पन्ने के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। हर पन्ना प्रमुख को अपने ही बूथ पर 100-100 लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि बूथ जीतो-चुनाव जीतो की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हर बूथ के पन्ना प्रमुख नामित किए जा चुके हैं। बूथ की व्यवस्था मजबूत होगी तो भाजपा कभी नहीं हार सकती। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों द्वारा लागू की गई गरीब कल्याण की योजनाएं जनता को राहत प्रदान कर रही हैं। बूथ के कार्यकर्ता गरीब कल्याण की इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। पन्ना प्रमुख व पन्ना समितियां हर बूथ पर भाजपा की जीत का माहौल बनाएंगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगी। हर मतदाता बूथ पर जाकर वोट डाले यह भी सुनिश्चित करेंगी। इस बार ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। एक पन्ने पर 90-97 मतदाता होते हैं और औसतन 20 से 25 परिवार होते हैं। उन्होंने कहा, ‘पन्ना कमेटी बनाने के लिए हमें पांच परिवारों में से एक-एक सदस्य को जोड़ना होगा। चुनाव में अगर कमेटी के सदस्य अपने परिवार के अधिकांश सदस्यों को ही मना लें तो लगभग 60 से 70 फीसदी मतदान हमारे पक्ष में पक्की हो जायेगा।

राजीव कुमार गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि इस यात्रा से अधिकांश वह लोग जुड़ रहे हैं जो नफरत फैलाने का काम करते हैं। वास्तिवकता में तो पिछले साढ़े आठ साल में देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोड़ने का काम किया है, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रावण वाले बयान को लेकर उन्होंने ने कहा कि कौन पार्टी रावण के रास्ते चल रही है, इसका फैसला जनता करेगी। कर भी रही है। यही वजह है कि एक के बाद एक प्रत्येक राज्य से कांग्रेस का सफाया हो रहा है। वह पहले अपनी पार्टी को सही रास्ते पर लाएं।

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय के संबंध में जो आदेश उच्चतम न्यायालय ने दिए हैं, भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है, कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने एक षड्यंत्र करके नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र किया और उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके नगर निकाय आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा। समाजवादी पार्टी के पिछड़े वर्ग के हितों को उनके आरक्षण को बाधित करने का हिसाब मांगना चाहिए। कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास नीति है, जबकि अखिलेश यादव की नीति अपने परिवार अपने घरों तक सीमित है , इन सबका अलग-अलग होना मात्र एक नूरा कुश्ती होती है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार है, भारत को तोड़ने वाले आज भारत जोड़ने की बात कह रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी तैयार है ,साथ ही कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। क्योंकि नरेंद्र मोदी व योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। युवा वर्ग तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहा है।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदेन्दु पाठक बी एस मौर्य प्रभाशंकर वर्मा केशव चौहान धीरज पटेल दीपक गुप्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा जितेंद्र सोनकर ज्ञानेंद्र चौहान अनुराग दीक्षित विनोद पालीवाल विमल श्रीवास्तव मुकेश तोमर देवेश तोमर मयंक गुप्ता अजय तोमर अनुभव उपाध्याय व जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights