उझानी सीओ ने किसान यूनियन और युवा मंच का धरना किया समाप्त

IMG-20230102-WA0035
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बदायूं के संबोधन में भारतीय किसान यूनियन (अ० नै०) एवं युवा मंच संगठन के द्वारा पूरन लाल गुप्ता व ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में कस्वा उसहैत थाने के द्वारा निरंतर किये जा रहे भ्रष्ठाचार के विरोध में कस्वा नगरपंचायत उसहैत कार्यालय के सामने धरना दिया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

धरने की सूचना अधिकारियों ने संज्ञान में ली और दातागंज तहसील के तहसीलदार को ज्ञापन  लेने भेजा और समस्या का संज्ञान लेने को कहा लेकिन धरने पर बैठे लोगो ने तहसीलदार को ज्ञापन देने मना कर दिया और कहा की पुलिस के आलाधिकारी आए और हमारी समस्या का निस्तारण करें कुछ देर बदायूं से उझानी क्षेत्र सीओ क्षेत्राधिकारी आए और युवा मंच संगठन और किसान यूनियन के धरने में सम्मलित हुए और मांग को सुना

जिसमें किसान यूनियन के पुरन लाल गुप्ता और ध्रुव देव गुप्ता ने सामूहिक रूप से उझानी क्षेत्राधिकारी पुलिस को बताया की उसहैत थाने को थाना थानाध्यक्ष के द्वारा नही बल्कि पुराने जमे हुए सिपाहियो के द्वारा संचालित किया जा रहा है और थानाध्यक्ष उसहैत भी भ्रष्ट सिपाहियो का साथ दे रहे है थाना उसहैत में लंबे समय से कई पुराने सिपाही जमे पड़े है पुराने सिपाहियो के द्वारा डर भय आतंक का माहौल बना कर आम जनमानस से अनैतिक रूप से प्रताड़ित करके पैसा अर्जित किया जाता है जिसने भूपेंद्र और उमेश सिपाही ने भ्रष्टाचार की सभी सिमाये समाप्त कर दी है हमारी मांग है कस्बा उसहैत के एस एच ओ अपनी भाषाशैली पर नियंत्रण रखे और पुराने सिपाही जो सालों से लगातार उसहैत थाने में टिके हुए है उनका स्थानांतरण किया जाए सीओ उझानी को ज्ञापन देकर उक्त सभी मांगो रखा गया है ।

जिस पर सीओ उझानी ने धरने को स्थगित कराया तो धरना इस शर्त पर स्थगित किया गया की जल्द से जल्द उसहैत के पुराने सिपाहियो का स्थानांतरण किया जायेगा और थानाध्यक्ष उसहैत समाजसेवी किसानों यूनियन के लोगो के साथ किसी भी तरह अमरियादित भाषा का प्रयोग ना करे इस विषय पर सीओ उझानी शक्ति सिंह ने किसान यूनियन और युवा मंच संगठन के पदाधिकारियों को कार्यालय पर बुलाया और आश्वस्त किया कि समस्या का समाधान किया जायेगा ।

किसान यूनियन के पुरन लाल गुप्ता व  श्यामपाल ने कहा अगर आगामी  दिनों में अगर उसहैत थाने की पुराने सिपाही जो भ्रष्टाचारी है नही हटाए गए तो धरना पुनः चालू कर दिया जायेगा ।

इस मौके पर श्याम पाल आर्य प्रेमपाल बद्री प्रसाद लाखन राणा राजेंद्र भारमल महिंद्र विपिन गुप्ता शराफत तारिक महाराम कृपाल सुखपाल आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे है ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights