श्रृद्वालुओं ने साईं पालकी हर्षोल्लासपूर्वक निकाली, जमकर की पुष्प वर्षा 

WhatsApp-Image-2023-01-01-at-7.04.16-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | आज श्रृद्धालुओं ने नगर में सॉई बाबा पालकी शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गो पर निकाली । शोभायात्रा के दौरान श्रृद्धालु पुष्प वर्षा कर रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार को नगर में सांईं बाबा पालकी शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकाली गई। गगनचुम्बी पताका आर्कषण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में मातृशक्तियों ने सुंदर भजन सुनाए। वेदाचार्यों ने वेदमंत्रोंच्चारण कर साईं बाबा का पूजन किया। वेदमंत्रोच्चारण के बाद साईं भक्तों ने साईं पालकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली । महिलाओं ने भजनों के साथ शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर जमकर डांस भी किया । साईं पालकी रेलवे रोड स्थित बाबूराम धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के पंजाबी कॉलोनी, लिंक रोड, रेलवे रोड होती हुई बाबूराम साईं मंदिर प्रांगण पहुंची। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और आरती की। इसके बाद विशाल भंडारा हुआ। सांई संध्या और मां दुर्गा का जागरण भी हुआ। भक्तों ने सुंदर भजनों से सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, कुशल राघव, श्रीमती शीतल राणा, नवीन शर्मा, महेश वार्ष्णेय, ओम सिंह राघव, समर्थ सिंह राघव, योगेश प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह व महिलाओं समेत सैकड़ों साईं भक्त आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights