मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने दलीय नेताओ के घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया

January 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा हेतु विपक्ष के नेताओं को उनके निवास पर जाकर उनको भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इसी क्रम में कांग्रेस जन सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे विधायक रहे भगवान सिंह शाक्य निवास पर पहुंचे और उनको 3 जनवरी को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ा यात्रा में भाग लेने हेतु सादर आमंत्रण पत्र प्रेषित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी क्रम में कांग्रेस नेता होटल Club Raveera में समाजवादी पार्टी के नेता श्री सलीम शेरवानी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक पूर्व राज्य मंत्री आबिद रजा , सहसवान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन समाजवादी पार्टी नेता नूरुद्दीन साहब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य श्री योगेंद्र सिंह तोमर को जाकर भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र प्रेषित किया। अंत में कांग्रेस जन बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हेमेंद्र गौतम के निवास पर पहुंचे जहां पर उनके शहर बदायूं के बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष भी उपस्थित थे

उनको भी यात्रा में भाग लेने के आमंत्रित किया, विपक्षी नेताओं से वार्ता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा की जननायक राहुल गांधी जी की यात्रा किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए नहीं है बल्कि भारत जोड़ो के साथ उनकी यात्रा लोगों के दिलों से नफरत मिटाने के लिए है और यही कारण है कि सारे जनपदों में प्रदेश स्तर पर भी अखिल भारतीय स्तर पर भी सारे विपक्षी नेताओं को यात्रा में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिए जा रहे हैं और कुछ विपक्षी नेताओं ने तो आने का भी आश्वासन दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र कश्यप ने वार्ता करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी की यात्रा एक तपस्या के रूप में हो रही हैजिसमें कि वह लोगों के दिलों से नफरत मिटा कर मोहब्बत पैदा करने का संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राम रतन पटेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री इगलास अहमद महिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती माधवी साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमवीर शाक्य सुशील कश्यप उपेंद्र कश्यप गोविंद सिंह राणा राकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे इसी क्रम में दातागंज विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आतिफ खान ने भी क्षेत्र में लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिए आवाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता भी इस यात्रा में पहुंचे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights