मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर कचहरी पर बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया

December 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने
मालवीय आवास गृह पर विरोध प्रर्दशन व कचहरी पर बिलावल भुट्टो का पुतला दहन व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ये टिप्पणियां पाकिस्तान का स्तर जाहिर करती हैं कि वो भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए किस हद तक जा सकता है। पाकिस्तान के लिए भी एक निचले स्तर का बयान है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री जाहिर तौर पर साल 1971 को भूल गए हैं जब पाकिस्तान की सरकार ने बंगालियों और हिंदुओं का नरसंहार किया था। दुर्भाग्य से पाकिस्तान का आज तक अपने अल्पसंख्यकों के साथ रवैया बहुत अधिक नहीं बदला है और वो भारत पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा जिस देश ने अलकायदा लीडर ओसामा बिन लादेन को पनाह दी और पड़ोसी देश की संसद पर हमला कराया, उसे संयुक्त राष्ट्र में खड़े होकर ऐसे उपदेश नहीं देने चाहिए।पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को एक शहीद के रूप में महिमामंडित करता है। इतना ही नहीं, लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को संरक्षण दिया।

पूर्व मंत्री व सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के हब के रूप में देखती है। पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा पिछले दो सालों में कोविड के कारण भले ही लोगों की याददाश्त पर असर पड़ा हो, लेकिन दुनिया को अब भी यह याद है कि आतंकवाद को फैलाने में पाकिस्तान का क्या रोल है। पाकिस्तान कुछ भी कहे लेकिन उसकी सच्चाई दुनिया को जानती है ।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो की हताशा उनके अपने देश में चल रही आतंक की फैक्ट्रियों के मास्टरमाइंड्स की ओर से निर्देशित होगी। जिन्होंने आतंकवाद को अपनी देश की नीति में शामिल कर लिया है। पाकिस्तान को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है।

चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर हिंदुस्तान के सामने माफी माँगनी चाहिए।

इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव शारदाकान्त शर्मा शैलेष पाठक हरिओम पाराशरी राणाप्रताप सिंह स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता आकाश वर्मा गोविंद पाठक शिशुपाल शाक्य ओमकृष्ण सागर दुर्गेश वार्ष्णेय शैलेंद्र मोहन शर्मा विश्वजीत गुप्ता भगवान सिंह मौर्य ग्रीशपाल सिसोदिया प्रभाशंकर वर्मा अनुज माहेश्वरी जितेंद्र साहू आशीष शर्मा अंकित मौर्य पारस गुप्ता अजय तोमर मनोज गुप्ता सहदेव सागर रानी सिंह पुंडीर अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार रीता वर्मा जया साहू सुयश जौहरी कर्तव्य वैश्य अनुभव उपाध्याय मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights