मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल का भाजपा कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

December 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।भाजपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका उझानी पूनम अग्रवाल के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बदायूँ आगमन पर जोरदार स्वागत फूल माला, ढोल-नगाड़े से हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल का स्वागत उसावाँ,अलापुर और मंडी समिति पर हुआ उसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। इसके बाद वे उझानी पहुंचे जहाँ उनके निजी कोल्ड स्टोर पर कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने कहा भारतीय जनता पार्टी सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार नहीं बल्कि संपूर्ण समाज की पार्टी है। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके अच्छा कार्य किया है क्योंकि इनके स्वभाव, सरलता और सादगी के बारे में मुझसे बहुत लोगों ने चर्चा की है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के मान सम्मान में भारतीय जनता पार्टी सदैव आगे रहेगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के उपरांत पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। मैं तो पहले ही सोचता था कि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल अकेले समाजवादी पार्टी में कैसे खुद को समायोजित देख पाते होंगे। इनका पूरा परिवार और रिश्तेदार सभी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वर्षों से जुड़े हुए हैं, मुझे बेहद खुशी है कि अब इनका पूरा परिवार भगवामय हो गया है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा मैं हमेशा एक नारा देता हूं अच्छा सोचो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इन्होंने अच्छा सोचा है तो मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं इनका भी अच्छा होगा। भाजपा परिवार में इनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी को जनपद बदायूं में बहुत अधिक मजबूती मिलेगी इसके साथ-साथ विधानसभा बिल्सी को और अधिक मजबूती मिलेगी। पूर्व मंत्री का बिल्सी विधानसभा से गहरा नाता है इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को निश्चित तौर पर मिलेगा।

पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा मैं भारतीय जनता पार्टी में आकर खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार चल रही है। ऐसा नेतृत्व देश और प्रदेश को पहले कभी ना मिला था और ना कभी मिलेगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व विकास की यात्रा में सम्मलित होकर एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करके संकल्प को आगे बढ़ाऊँगा। भारतीय जनता पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

चेयरमैन नगर पालिका उझानी पूनम अग्रवाल ने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली और विचारों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का में सम्मलित हुई हूँ, मोदी जी व योगी जी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करुँगी।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव चेयरमैन डीसीबी उमेश राठौर हरप्रसाद पटेल राणाप्रताप सिंह मनोज कृष्ण गुप्ता श्याम कुमार दिवाकर शिशुपाल शाक्य वीरेन्द्र राजपूत सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत दयाराम व्यास सोवरन सिंह ग्रीशपाल सिंह सीमा राठौर अमिता उपाध्याय सिसोदिया रीता वर्मा जितेंद्र साहू पंकज शर्मा राहुल रावत उदयवीर दिवाकर सचिन अग्रवाल अजय तोमर गोपाल शर्मा अमित सिंह अनुभव उपाध्याय मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights