मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायू के डीपीएस स्कूल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रपति के साथ बाल दिवस मनाया

November 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। छात्र छात्राओं के राष्ट्रपति भवन में बाल दिवस समारोह में शिरकत करने से चेहरे खुशी से खिल उठे
बदायूं से डीपी एस स्कूल और लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपति भवन में बाल दिवस मनाने का मौका मिला
राष्ट्रपति ने डी पी एस स्कूल के छात्र छात्राओं से बातचीत की,बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे, बच्चों के लिए यह रहा यादगार पल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यूपी के बदायूं

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस अर्थात बाल दिवस 14 नवम्बर यूँ तो बच्चो के लिए विशेष ही है, पर तब और खास हो जाता है जब किसी अति विशिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य एवम् आशीवाद भी उन्हें मिले जो खास महत्व रखता है। DPS Budam के यह भाग्यशाली छात्र है, जिन्हे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ बाल दिवस मनाने का अवसर मिला। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने इस स्कूल के छात्र छात्राओं से बात चीत की,उनके बारे में और उनके कैरियर प्लान के बारे में पूछा।
राष्ट्रपति कार्यालय से Gail पर प्राप्त आमंत्रण ने न केवल DPS के छात्रो में ऊर्जा एवम संवेग को गति का संचरण किया अपितु सम्पूर्ण DPS परिवार नवीन शक्ति एवम् चेतना से भर गया ।इस अवसर पर विद्यालयी परिवार से चार छात्र क्लास 9 की अनन्या गर्ग, अखिल गुप्ता तथा क्लास 8 की सुहानी सिंह एव मनाल शेख राष्ट्रपति भवन गए और आज राष्ट्रपति के साथ बाल दिवस मनाया।
छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक राजीव सामंतो, उप प्रधानाचार्य तथा पुनीत सक्सेना एव अनुष्का सिंह को राष्ट्रपति भवन जाने और राष्ट्रपति का आर्शीवाद प्राप्त होने का शोभाग्य मिला। शिक्षक और छात्र छात्राएं सभी बहुत खुश है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights