कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ : अश्वनी त्यागी

WhatsApp Image 2022-10-18 at 6.31.41 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की सभी 112 नगर पंचायत की चुनाव संबंधी बैठक शहर के कृष्णा लॉन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी रहे व अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी ने की। बैठक से पहले भारत माता, पं0 दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके विधिवत शुभारंभ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा चुनाव से पहले संगठन को बूथ पर मजबूत करें, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख के ढांचे को सक्रिय करें। कार्यकर्ता 7 से 12 नवम्बर तक घर-घर जनसंपर्क करेंगे व मोदी एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों के पत्रक बाटेंगे। 22 से 25 अक्टूबर के मध्य प्रत्येक नगर पंचायत व नगर पालिका पर दीपावली मेला आयोजित किये जायें। 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रन फॉर यूनिटी व सेवा कार्य करके प्रत्येक बूथ पर मनाएं। 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर पर पुष्पांजलि व गोष्टी और मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाएं। कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए वोट बढ़ाने का भी कार्य करें। उन्होंने कहा कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ है, कार्यकर्ता को सब जगह प्राथमिकता दी जाए, कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए कहा पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए रणनीति तय कर दी है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह भी निकाय चुनाव में पूरे मनोयोग से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण हम 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव जीते हैं। आगामी निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा पर ब्रज क्षेत्र के सभी नगर पंचायत, पालिका और नगर निगम में कमल अवश्य खिलाएंगे।

बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री/ क्षेत्रीय संयोजक स्थानीय निकाय चुनाव राकेश मिश्रा ने किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री पूनम बजाज प्रदेश मंत्री डीपी भारती जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव मधु शर्मा वृंदावन लाल गुप्ता ऋषिपाल सिंह गौरव आर्य प्रदीप सिंह चौहान संदीप जैन के0 पी0 सिंह पवन शर्मा वीरसिंह पाल संजीव प्रताप सिंह श्रीकृष्ण चंद्र मिश्रा हेमंत राजपूत नागेंद्र सिकरवार हर्षवर्धन आर्य अनिल चौधरी श्रीचंद शर्मा दिनेश वशिष्ठ समेत नगर पंचायत के चुनाव संयोजक व चुनाव प्रभारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights