मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गरीब आदमी के जीवन स्तर को ऊपरउठाने का काम कर रही है हमारी सरकार

September 8, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी बागीश पाठक, जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने ग्राम रफियाबाद में स्थित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र एवं वहीं गाय के गोबर से बन रहे प्राकृतिक पेन्ट फैक्टरी का निरीक्षण कर इसको सराहा है। उन्होंने वृहद गौ संरक्षण केंद्र रफियाबाद का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गौ पूजन किया, गौवंशों को दिए जा रहे चारा, पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात बृहद गौ संरक्षण केंद्र के परिसर में गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, जो पार्वती स्वयं सहायता समूह घटपुरी विकासखंड सालारपुर द्वारा संचालित है। फैक्ट्री के संचालक द्वारा अवगत कराया गया कि करीब 30 प्रतिशत गाय का गोबर का पेंट बनाने में उपयोग किया जाता है। इस पेंट पर पानी का असर नहीं पड़ता है तथा बैक्टीरिया, वायरस व अन्य किसी प्रकार के जीवाणु से मुक्त है। जनपद के समस्त विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर इस पेंट का उपयोग किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय देहमी में पहुंचकर विद्यार्थियों से उनके व शिक्षा के बारे में पूछा एवं बच्चों को मिठाई खिलाई कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गर्भवती महिलाओं गोद भराई की एवं बच्चों को अनुप्रास ग्रहण कराया। इसी गांव में उन्होंने पार्क का खेल मैदान का लोकार्पण किया। किसी के बीच में स्थित सचिवालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित ना रहे सभी को इसका लाभ मिलता रहे। इसके अलावा देहमी में ही प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने खेल मैदान में क्रिकेट पिच का भी फीता काटकर शुभारंभ किया उन्होंने पिच पर बैटिंग कर स्वयं भी क्रिकेट खेला।
इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिनावर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से चिकित्सकीय सेवाओं की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विकासखंड सालारपुर अंतर्गत ग्राम देहमी में उन्होंने चौपाल लगाकर शासन द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया है। मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मोदी जी की सोच थी कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस प्रकार मानववाद की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया था यानी समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा में लाकर उसके जीवन में बदलाव लाना होगा। आजादी के कई दशक बीत जाने के बावजूद कोई भी नेता या सरकार ऐसा नहीं कर पाई। सभी गरीबों को निशुल्क मकान बिजली का कनेक्शन मिले घर-घर जल जीवन मिशन योजना लागू हो। पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज मिले, घर-घर निशुल्क शौचालय बने, किसान सम्मान निधि मिले कोरोना काल में जनधन खातों में पैसे आए ऐसा कोई भी सरकार सोच नहीं पाई थी। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच थी कि हम गरीब आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम करेंगे। आज भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सैकड़ों ऐसी योजनाएं हैं जिनसे करीब आदमी को जोड़कर मुख्यधारा में लाने का काम हमारी सरकार कर रही है। स्वयं सहायता समूह को बहनों को एक करोड़ रुपए के चेक सौंपा गया हैं जिससे वह अपना कारोबार आगे बढ़ाकर अपने परिवार को खुशी प्रदान कर सकती हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने ऐसी योजनाओं को लागू करने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2017 से जब से सरकार संभाली है कानून का राज कायम हुआ है। प्रधानमंत्री जी की जो भी योजनाएं थी उनको जमीन पर उतार कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम नंबर पर आ गया है। बदायूं या फिर प्रदेश का कोई भी जिला हो। गुंड,े मवाली, माफिया खाली स्थानों पर कब्जा कर कर बैठते थे खाली जमीन खेत पर कब्जा कर लिया जाता था आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रदेश में कोई भी ऐसा जिला नहीं है जहां खुलेआम माफिया कब्जा करते हैं माफिया या तो जेल में सलाखों के पीछे हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। युवतियों पर फब्तियां कसते थे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रोमियो स्क्वायड का गठन कर साढ़े 16 हजार ऐसे मनचलों को जेल भेजने का काम किया है। योगी जी के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। न हम छोटा बड़ा देखते हैं और न अपना पराया देखते हैं जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मोदी जी एवं योगी जी निरंतर गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights