मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्याे की विभागवार की समीक्षा

September 7, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


पीलीभीत। । उप मुख्यमंत्री शासन बृजेश पाठक जी की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा उप मुख्यमंत्री जी अवगत कराया गया कि उन्नयन कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है, जिसमें कैदियों के लिए शिक्षा हेतु बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से पुस्तकें उपलब्ध कराई गई, कारागार में इच्छुक कैदियों हेतु उनकी इच्छा के अनुरूप कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण दिलाया गया जैसे ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर, मोबाइल रिपेरिंग आदि। उन्नयन कार्यक्रम के अन्तर्गत हर एक एक प्रेरित करेगा अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा बन्दियों को अपराधिक पृष्टभूमि से निकाल कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु एक अधिक प्रयास किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मा0 उप मुख्यममंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद में टेली न्यूट्रीशिन के माध्यम से कोरोना काल में आम जनमानस को काफी लाभ पहुचाया गया। आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद प्रदेश पर तीसरे स्थान पर है। जनपद के समस्त 1499 परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के निर्धारित 19 पैरामीटर के अन्तर्गत 16 पैरामीटर का कार्य पूर्ण करा लिया गया है शेष कार्य शीघ्र ही करा लिए जायेगें। जिलाधिकारी द्वारा गोमती पुनरौद्वार व खकरा रिवर फ्रन्ट के बार में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद की 16 ग्राम पंचायतांे से अविरल धारा प्रवाह का कार्य किया गया। मॉ गोमती के 16 तटों पर प्रतिदिन योगाभ्यास एवं आरती का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों एवं पार्को के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और अवगत कराया गया कि सौन्दर्यीकरण से जनपद को नई पहचान मिली है, पार्कों की सौन्दर्यीकरण के उपरान्त बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, एवं कैन्टीन की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एफ.पी.ओ. आर्गेनिक हब व राजघाट पार्क के सम्बन्ध में जानकारी की दी गई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जानकारी दी और अवगत कराया गया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से गौशालाओं से जोडा गया। जिससे की महिलाओं को स्वालम्बी बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा गैगस्टर, दहेज, पास्कोएक्ट, एसीएसटी एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो दहेज के मामले थानों पर जाते हैं उनका पहले स्थलीय निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही की जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में बेसिक के विद्यालयों को निर्देश दिये गये कि स्कूली बच्चों के ड्रेस हेतु जो धनराशि उपलब्ध कराई गई है उसका दुरूपयोग न किया जाये और स्कूल ड्रेस में बच्चों हेतु प्रेरित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी सीएससी प्रभारी बिना किसी के कारण मरीजों को रेफर न करें उनका इलाज वहीं पर करें। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, युवाओं का तकनीकी सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बाल विकास, गेहू खरीद, विद्युत आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि शहर के अन्दर अवैध टैक्सी स्टैण्ड हटाये जाये और वैद्य टैक्सी स्टैण्ड को चिहिन्त करते हुये उन्हें विकसित किया जाये। अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया गया कि हर घर जल योजना/जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। उप मुख्यमंत्री द्वारा गांधी सभागार में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत बॉसुरी के स्टालों को देखा गया और बॉसुरी उत्पाद कारीगारों से वार्ता की गई।
इसके साथ ही साथ उप मुख्यमंत्री जी द्वारा लाभार्थियों को स्मार्टफोन, टेबलेट, आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये। उप मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। इसके उपरान्त उप मुख्यमंत्री जी द्वारा शहर की मलिन बस्ती का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वच्छता आदि की स्थिति को भी देखा गया तथा निवासियों से वार्ताकर कर समस्याओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही साथ उप मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस ट्रांजिस्ट हास्टल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिले उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार, विधायक बरखेडा श्री स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक बीसलपुर श्री विवेक कुमार वर्मा, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, मुख्य विकास अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आलोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, उप जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights