मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संचारी रोगों से रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण के बारे में कि

April 19, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया कार्यालय की टीमों के द्वारा 27 ग्रामों एवं 29 वार्ड के 102 मोहल्लों में 1907 घरों में कुल कंटेनर / पात्रों 25622 में लार्वा का निरीक्षण किया गया , जिसमें 19 घरों के 29 पात्रों में लार्वा पाया गया लार्वा पाये जाने पर नोटिस भी तामील कराये गये ।
28 ग्रामों में जलभराव के स्थानों पर लार्वा नाशक दवा का छिड़काव किया गया , टीम के द्वारा जनमानस को संचारी रोगों से रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया , अन्य सहयोगी शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कुल 2123 स्कूलों में रैली का आयोजन कर बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक किया गया । पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रधानों के द्वारा प्रत्येक ग्राम में एक संवेदीकरण बैठक कर संचारी रोगों से रोकथाम के उपाय सम्बंधी जानकारी ग्रामवासियों को 1037 ग्रामों में दी गयी एवं 1399 स्थानो पर जलभराव को समाप्त कराया गया एवं 1285 स्थानो पर झाड़ियों की कटाई की गई एवं 679 प्लेटफार्म की मरम्मत की गई एवं 19 उथले हैन्डपम्प का चिन्हिकरण किया गया स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 515 ग्रामों में वी ० एच ० एस ० एन ० सी ० के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया । नगर पालिका बदायूँ द्वारा 21 वार्ड में फोगिंग की गई पशुपालन विभाग ने 156 स्थानो पर मीटिंग कर 517 लोगो को सूअर पालन घर से दूर करने व उनके वाड़े को मच्छर रोघी जाली से लगाने सम्बंधी जानकारी दी गई । कृषि विभाग द्वारा 556 ग्रामों में चूहा / छछूंदर से रोकथाम हेतु जागरुक किया गया अभियान के अंतर्गत अब तक सैम चिल्ड्रन का चिन्हीकरण कर उनमें से 7 को एन ० आर ० सी ० में भर्ती कराया गया एवं दस्तक अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के अंतर्गत आशाओं द्वारा अब तक 54710 घरों में घर घर जाकर बुखार के रोगियों की आर ० डी ० टी ० के माध्यम से जांच की जा रही है टी ० बी ० के लक्षण युक्त रोग के लक्षण के रोगियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/CEfzr2BJdmo
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights