बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘कॉम्पैनियन्स लर्न फैस्ट 2022’ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीत हासिल कर प्रशंसा, पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत अर्नी सिंह (टप्प्प्.ब्) को ₹10,000 गिफ्ट वाउचर एवं अक्षत कुमार (टप्प्प्.ठ), मयंक सक्सेना (टप्प्.ठ) को ₹5,000 का गिफ्ट वाउचर तथा वैष्णवी (टप्प्.ठ) ₹3,000 का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त तूबा खान (टप्प्.ब्), अली रज़ा (टप्प्.ब्), देवांग वशिष्ठ (टप्प्.ठ), अक्षय सक्सेना (टप्प्.ठ), सई विशाल (टप्प्.ब्), अभिषेक कुमार सागर (टप्प्.ठ) और अहमद अज़ीम खान (टप्प्.ठ) को अमेजन प्रीमियम की सदस्यता प्राप्त हुई। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ ज्ञानवर्धन को भी बढ़ावा देते हैं।